फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Lucknow-route bus out of service for 15 days; Roadways revenue affected

Rishikesh News: 15 दिन से लखनऊ रूट की बस खराब, रोडवेज की आय प्रभावित

Fri, 09 Oct 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 09 Oct 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Lucknow-route bus out of service for 15 days; Roadways revenue affected
- दिल्ली रूट की एक बस एक महीने से खराब
विज्ञापन

- रोडवेज मुख्यालय से पार्टस उपलब्ध नहीं कराए जाने से नहीं हो पा रही मरम्मत
ऋषिकेश। रोडवेज मुख्यालय से पर्याप्त मात्रा में पुर्जे उपलब्ध नहीं होने के कारण ऋषिकेश डिपो की दो बसें लंबे समय से वर्कशॉप में खड़ी हैं। लखनऊ रूट पर संचालित बस संख्या यूके07पीए-4367 पिछले 15 दिनों से इंजन में खराबी के चलते खड़ी है, जबकि दिल्ली रूट की बस संख्या यूके07पीए-4370 करीब एक महीने से मरम्मत का इंतजार कर रही है। बसों का नियमित संचालन बाधित होने से रोडवेज की आय प्रभावित हो रही है। वहीं, लखनऊ रूट पर दो बसों के बजाय फिलहाल एक ही बस का नियमित संचालन किया जा रहा है। ऋषिकेश से लखनऊ रूट पर प्रतिदिन दो बसों का संचालन किया जाता है। इनमें से एक बस खराब होने के कारण पिछले 15 दिनों से यात्रियों को एक ही बस से सफर करना पड़ रहा है। लखनऊ रूट पर संचालित बस 52 सीटर है, जिसमें एक फेरे में औसतन 40 से 42 यात्री सफर करते हैं। इस रूट पर एक बस एक चक्कर में करीब 40 से 50 हजार रुपये की आय अर्जित करती है। ऐसे में बस के लंबे समय तक वर्कशॉप में खड़े रहने से रोडवेज को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
मांग के अनुरूप नहीं मिल रहे पुर्जे
डिपो की वर्कशॉप में बसों की मरम्मत के लिए जितनी मात्रा में पुर्जों की मांग की जाती है, उसके अनुरूप मुख्यालय से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके चलते मरम्मत के लिए आने वाली बसें कई दिनों तक वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं। लखनऊ रूट की बस में इंजन संबंधी खराबी आने के बाद से ही मरम्मत का काम पुर्जों के अभाव में अटका हुआ है। वहीं, दिल्ली रूट की बस भी करीब एक महीने से डिपो में खड़ी है।
विज्ञापन


कागजी कार्रवाई तक सीमित डिपो प्रशासन
मुख्यालय से समय पर पुर्जे उपलब्ध नहीं होने के कारण डिपो प्रशासन के सामने भी समस्या बनी हुई है। आवश्यक पुर्जे नहीं मिलने से खराब बसों की मरम्मत आगे नहीं बढ़ पा रही है। ऐसे में प्रशासन की ओर से मरम्मत के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई तो की जाती है, लेकिन पुर्जों के अभाव में बसों को सड़क पर उतारना संभव नहीं हो पा रहा है। समय पर मरम्मत नहीं होने से बसों के संचालन और रोडवेज की आय पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कोट
वर्कशॉप में मरम्मत के लिए आने वाली बसों की तुरंत मरम्मत की जाती है जिन बसों को मरम्मत के लिए वर्कशाॅप में पार्क किया गया है पार्टस आने पर उनकी मरम्मत कर रूट पर भेजा जाएगा।-अंजलिका शर्मा, एजीएम ऋषिकेश रोडवेज डिपो
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed