दुर्गा शक्ति मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन दुर्गा पूजा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कलश स्थापना के साथ ही प्रथम शैल पुत्री रूप की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद माता की चौकी का आयोजन किया गया। इसमें मंदिर समिति के अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा की ओर से मां दुर्गा की ज्योति प्रज्ज्वलित की गई।
भजन गायक पंडित ज्योति शर्मा ने माता की चौकी में भजन गायन कर गुणगान किया। साथ ही पारंपरिक नवरात्र पाठ किया गया। इस दौरान उन्होंने ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’ की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर रमन नारंग, अमृतलाल नागपाल, अनिल मेहरा, सत्यप्रकाश, मुकेश शर्मा, चंद्रप्रकाश भाटिया, राकेश रावल, प्रदीप कोहली, अशोक मनचंदा आदि मौजूद रहे। उधर, आत्मप्रकाश आश्रम तारापीठ मंदिर में नवरात्र के तहत प्रथम दिन मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर आश्रम के महंत संध्या गिरि के सानिध्य में बद्रीश विभूषित ब्रह्मलीन महंत गोदावरी गिरि की समाधि पूजन संपन्न की गई। इस अवसर पर खुशी गिरि, गंभीर मेवाड़, पंडित मुकेश घिल्डियाल, सत्यम पाल आदि मौजूद रहे।