{"_id":"619aa1c939e71b1f7860e8ee","slug":"lonvi-office-gherao-warning-rishikesh-news-drn396711487","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण न होने पर लोनिवि कार्यालय के घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण न होने पर लोनिवि कार्यालय के घेराव की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंग नदी में बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त गौहरी माफी बिरला मंदिर मार्ग निर्माण न होने से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क का निर्माण न होने पर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के घेराव करने की चेतावनी दी है।
साल 2017 में सौंग नदी में आई बाढ़ से गौहरी माफी बिरला मंदिर संपर्क मार्ग का 120 मीटर हिस्सा नदी में बह गया था। क्षतिग्रस्त सड़क के बीच में गहरी खाई आ गई है। हाल यह है कि सड़क को पार करने के लिए ग्रामीणों को अपने वाहन मार्ग के दूसरी तरफ खड़े करने पड़ते हैं। काश्तकारों को बुआई के दौरान खेतों तक ट्रैक्टर-हल ले जाने में दिक्कतों का सामाना करना पड़ता है। ग्रामीण विनोद रावत, नीतिश उनियाल, नवीन चौहान, दिनेश रावत ने अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान रोहित नौटियाल ने बताया सड़क निर्माण के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है। विभागीय अधिकारी सड़क निर्माण करने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा अगर जल्द सड़क निर्माण न हुआ विभागीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
- गौहरी माफी सड़क निर्माण के लिए शासन को 89 लाख 74 हजार का एस्टीमेट भेजा जा चुका है। बजट की स्वीकृत मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-लक्ष्मीकांत गुप्ता, एई, लोनिवि, ऋषिकेश