फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Lonivi's team reached Singtali

सिंगटाली पहुंची लोनिवि की टीम, एप्रोच रोड की संभावनाएं तलाशी

Thu, 27 May 2021 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lonivi's team reached Singtali
ऋषिकेश। सिंगटाली में पुराने चयनित स्थान पर मोटरपुल बनने की तैयारियां तेज होनी लगी हैं। लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर एप्रोच की संभावनाओं को तलाशा। विभाग की ओर से शासन को पुल का प्रस्ताव चरण का प्रस्ताव भेज दिया है। बजट स्वीकृति होते ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार नैथानी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बुधवार सुबह मौके पर जाकर मुआयना किया। इस दौरान टीम ने सिंगटाली(टिहरी गढ़वाल) की साइड से एप्रोच काटे जाने, ढांगूगढ़ (पौड़ी गढ़वाल) की साइड से एप्रोच काटे जाने, रोड की संभावित लंबाई, एप्रोच रोड पर पड़ने वाले संभावित बैंड, रोड का ग्रेड, प्रस्तावित जगह के नजदीक बने झूलापुल की लंबाई, बरसात में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने तक का एरिया आदि बातों को लेकर मंथन किया। ईई ने बताया कि वह सिंगटाली मोटरपुल को लेकर देहरादून गए थे। शासन में उनकी एएफसी (एडिशनल फाइनेंस कंट्रोलर) से भी वार्ता हुई। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सिंगटाली पुल का प्रथम चरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गए है। प्रस्ताव पास होने के बाद स्टीमेट बनाया जाएगा। जल्द ही एप्रोच रोड का निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed