फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Long jam on Haridwar highway

हरिद्वार राजमार्ग पर लग रहा वाहनों का लंबा जाम

Sat, 11 Sep 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Long jam on Haridwar highway
नेपाली फार्म हाईवे पर लगा वाहनों का लंबा जाम। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। हरिद्वार राजमार्ग पर श्यामपुर में लगने वाले जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यहां हाईवे चौड़ीकरण का काम न होने से जाम की समस्या बनी हुई है। वीकेंड पर वाहनों का अधिक दबाव बढ़ने से यहां और भी बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन

ऋषिकेश-देहरादून मोटर मार्ग पर रानीपोखरी में जाखन नदी के ऊपर बना पुल टूटने के बाद हरिद्वार राजमार्ग पर श्यामपुर से लेकर नेपालीफार्म तक वाहनों का अधिक दबाव बढ़ गया है। नेपाली फार्म के बाद श्यामपुर फाटक व हाट बाजार तक एनएच का सड़क चौड़ीकरण का कार्य रुका हुआ है। श्यामपर रेलवे फाटक क्रासिंग संकरा होने से दिनभर इस रुट पर वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। वीकेंड पर वाहनों का दबाव अधिक होने से लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed