फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Local residents took out a rally from Indramani Badoni

Rishikesh News: हिमाचल की तर्ज पर बने सशक्त भू-कानून

Sat, 20 Jan 2024 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Local residents took out a rally from Indramani Badoni
I-राज्य आंदोलनकारी मंच ने इंद्रमणि बडोनी चौक से तहसील तक निकाली रैली
विज्ञापन

I

I
I

I-मांगों के संबंध में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापनI

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने इंद्रमणि बडोनी चौक से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली। जिसमें हिमाचल की तर्ज पर सशक्त भू-कानून बनाने और मूल निवास-1950 की मांंग के समर्थन में नारेबाजी की गई। रैली के बाद मंच ने एसडीएम योगेश मेहरा के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगों के संबंध में ज्ञापन भेजा।



शुक्रवार दोपहर 12 बजे राज्य निर्माण सेनानी, सामाजिक संगठनाें के पदाधिकारी, राजनीतिक संगठन के व्यक्ति और स्थानीय लोग देहरादून से बालावाल, भनियावाला, छिद्दरवाला, रायवाला, हरिपुर कलां, श्यामपुर, आईडीपीएल, ऋषिकेश, ढालवाला से कई लोग रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन


लोग हाथ में तख्तियां लिए हुए एसडीएम चौक पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में प्रदेश में हिमाचल की तर्ज पर सशक्त भू-कानून और मूल निवास-1950 लागू करने की मांग की गई। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून और मूल निवास लागू नहीं करती तब तक मंच प्रदेश में जन जागरूकता अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रैली में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, रामलाल खंडूड़ी, प्रदीप कुकरेती, नवनीत गुसाईं, सुधीर राय, हेमंत डंग, विनोद असवाल, सुलोचना भट्ट, निवर्तमान पार्षद राकेश सिंह, ऊषा रावत, मुन्नी ध्यानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed