फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Livelihood crisis for women following the official's transfer.

Rishikesh News: अधिकारी का तबादला होने से महिलाओं के सामने आजीविका का संकट

Sat, 04 Jul 2026 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Livelihood crisis for women following the official's transfer.
जौलीग्रांट। रानीपोखरी के भोगपुर में स्थित खादी ग्रामोद्योग केंद्र में विभागीय अधिकारी के स्थानांतरण के बाद कामकाज ठप होने से स्वरोजगार से जुड़ी करीब 45 महिलाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग केंद्र में विभागीय अधिकारी आशीष खंडूड़ी का स्थानांतरण करीब दस दिन पहले हो गया है। इससे महिलाओं को बुनाई कताई आदि के लिए कच्चा माल नहीं मिल पा रहा है। महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ा कोई भी काम नहीं कर पा रही हैं। ग्राम प्रधान अरूणा भंडारी ने कहा कि क्षेत्र की करीब 45 महिलाएं खादी ग्रामोद्योग केंद्र से करीब 16 वर्ष से जुड़कर स्वरोजगार कर रहीं हैं। शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम भंडारी के नेतृत्व में महिलाएं भोपालपानी, रायुपर स्थित खादी ग्रामोद्योग विभाग के मुख्यालय पहुंचे। जहां महिलाओं ने जल्द ही विभागीय अधिकारी की नियुक्त की मांग की है। भंडारी ने आरोप लगाया कि मुख्यालय में अधिकारियों का रवैया टालने वाला था। महिलाओं का स्वरोजगार नहीं छिना जाना चाहिए। सुनीता, रुकसाना, किरन, ममता, शशि देवी, अंजू, सुमन, सरिता रमोला, अनीता रानी, गीता नेगी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed