फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Litter pile in front of Vidya's temple

विद्या के मंदिर के सामने लगाया कूड़े का ढेर

Sat, 14 Sep 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Litter pile in front of Vidya's temple
चंद्रेश्वर नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : RISHIKESH
स्वच्छता का संदेश देने वाली नगर निगम सफाई व्यवस्था को लेकर कितनी संजीदा है, इसका एक ताजा उदाहरण चंद्रेश्वर मार्ग पर देखने को मिला है। नगर निगम के सफाई कर्मियों ने चंद्रेश्वर मार्ग स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने कूड़े का ढेर लगा दिया। चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में लोगों के घरों का कूड़ा एकत्रित कर विद्यालय के गेट पर उड़ेला जा रहा है। समय पर कूड़े का उठान न होने के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे, स्टाफ सहित आसपास रहने वाले लोगों को बदबू के कारण जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

हालत ये है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध के कारण बैठ नहीं पा रहे हैं। चंद्रेश्वर नगर के दयानंद मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों तीर्थयात्रियों सहित स्थानीय लोगों का आवागमन बना रहता है। इस मार्ग पर चलने वाले तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों को नाक मुंह ढक कर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर लगे कूड़े के ढेर से बीमारी बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुसाहिद हुसैन का कहना है कि नगर निगम केे कर्मचारी हर रोज इधर-उधर से क्षेत्र का कूड़ा एकत्रित कर विद्यालय के ठीक सामने ढेर लगा देते हैं। इतना ही नहीं कूड़े के ढेर का कभी भी समय से उठान नहीं किया जाता है। कूड़े के ढेर से निकलने वाली बदबू से छात्र बीमार हो रहे हैं। नगर निगम कर्मचारियों को कई बार विद्यालय के सामने कूड़ा डंप करने से मना किया गया है। इसके बावजूद विद्यालय के सामने कूड़ा डंप कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
चंद्रेश्वर नगर स्थित स्वामी दयानंद मार्ग पर सफाई कर्मचारियों की ओर से एकत्रित किए गए कूड़े का समय पर उठान किया जाता है। कूड़े के उठान के बाद उस जगह पर पूरी तरह से साफ सफाई की जाती है। ऐसा कभी नहीं होता है कि एकत्रित कूड़ा दो दिन तक वहां पर पड़ा रहे।
- सचिन रावत, सफाई निरीक्षक नगर निगम ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed