{"_id":"69fd0319e6a958a7f806e2b5","slug":"lineman-dies-due-to-electrocution-in-tapovan-area-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-965516-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: तपोवन क्षेत्र में करंट लगने से लाइनमैन की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: तपोवन क्षेत्र में करंट लगने से लाइनमैन की माैत
Fri, 08 May 2026 02:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 08 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
तपोवन क्षेत्र में बालकनाथ सड़क पर एक रिजॉर्ट के समीप हाईटेंशन लाइन पर काम करने के दौरान करंट लगने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने लाइनमैन को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे कखूर, पट्टी दोगी निवासी धीरज पंवार (25) तपोवन क्षेत्र में बिजली की हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा था। इस दौरान अचानक तेज धमाके साथ उसे करंट लग गया। जिसमें वह 80 फीसदी से अधिक झुलस गया।
सूचना के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायल युवक को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश ले गए। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद तपोवन क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि लाइन में शट डाउन लिया गया था, करंट कैसे पास हुआ, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब ऊर्जा निगम की ओर से शटडाउन लिया गया था, तो फिर लाइन में करंट कैसे दौड़ गया। यदि सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन हुआ होता तो शायद एक युवक की जान बच सकती थी। ऊर्जा निगम अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि शटडाउन के बावजूद लाइन में करंट कैसे पास हुआ। मृतक युवक आउटसोर्स के माध्यम से ऊर्जा निगम में तैनात था।
-- -
लाइन में शटडाउन लिया गया था। शटडाउन के बावजूद लाइन में करंट कैसे दौड़ी इसकी जांच की जाएगी। - नरेंद्र सिंह नेगी, एसडीओ, मुनि की रेती