फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Life-giving trees suffocating in the pilgrimage town

तीर्थनगरी में घुट रहा जीवनदाई पेड़ों का दम

Sun, 09 Aug 2020 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Life-giving trees suffocating in the pilgrimage town
एम्स रोड पर सब्जी मंडी के गेट पर पेड़ पर कील ठोक कर लगाए गए बैनर - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में संकटग्रस्त पेड़ों को आजादी नहीं मिल पाई। शहर में ऐसे तमाम पेड़ मौजूद हैं, जिनके आसपास सीमेंट और ईंटों का चबूतरा बना दिए गए हैं, या लोहे की जाली लगाकर उन्हें कैंद कर दिया गया। इतना ही नहीं तमाम कंपनियों ने पेड़ों पर लोहे की कीलें ठोक उन पर विज्ञापन लटका दिए। पिछले वर्ष अमर उजाला ने ट्री को करो फ्री, अभियान चलाकर पेड़ों के दर्द को उजार किया तो वन विभाग हरकत में आया। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने कई दिनों तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया था। इसके तहत पेड़ों पर लटके विज्ञापनों के होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर हटाए गए। कई को नोटिस भी जारी किए गए। उसके बाद वन विभाग की कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई। अमर उजाला ने करीब एक साल बाद शहर के पेड़ों का जायजा लिया तो स्थिति बेहद खराब नजर आई। ( संवाद)
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से अभियान चलाकर अलग क्षेत्रों में पेड़ों के बाहर लगे दो हजार ट्री गार्ड हटाए गए हैं। यदि कहीं अब भी ट्री गार्ड लगे होंगे को कर्मचारियों को भेजकर वह ट्री गार्ड हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन

-महेंद्र सिंह रावत, रेंजर ऋषिकेश
यदि पेड़ पर कील ठोकर उस पर बिजली का मीटर लगाया गया है तो यह गलत है। इस बारे में संबंधित एसडीओ से वार्ता की जाएगी। उसके बाद उस मीटर को हटवाकर दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम ऋषिकेश

वीरभद्र रोड पर पेड़ के तने में घुसा ट्री गार्ड

वीरभद्र रोड पर पेड़ के तने में घुसा ट्री गार्ड- फोटो : RISHIKESH

  वीरभद्र रोड पर पेड़ लगाया बिजली का मीटर।

वीरभद्र रोड पर पेड़ लगाया बिजली का मीटर।- फोटो : RISHIKESH

  एम्स रोड स्थित पेड़ के तने में घुसा ट्री गार्ड

एम्स रोड स्थित पेड़ के तने में घुसा ट्री गार्ड- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed