फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Leopard Scare: 12 Schools to Remain Closed Until Saturday

गुलदार की दहशत: शनिवार तक बंद रहेंगे 12 विद्यालय

Fri, 11 Sep 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 11 Sep 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Leopard Scare: 12 Schools to Remain Closed Until Saturday
- समय में भी किया गया है बदलाव, सुबह 7:15 बजे की जगह 7:45 पर खुलेंगे विद्यालय
विज्ञापन

यमकेश्वर। विकासखंड के अलग-अलग गांवों के गुलदार और बाघ की दहशत के बाद अब शिक्षा विभाग ने क्षेत्र के करीब 12 विद्यालयों में 12 सितंबर तक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, विद्यालयों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। यमकेश्वर विकासखंड के अलग-अलग गांवों में शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में कैद होने को मजबूर हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की ओर से 12 सितंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल अंशुल बिष्ट की ओर से विकासखंड के संकुल केंद्र बडोली बड़ी, नौगांव, मागथा और बनचूरी के 12 स्कूलों में शनिवार तक अवकाश घोषित किया गया है। इस से पहले विभाग की ओर से बुधवार और बृहस्पतिवार को नौ विद्यालयों में अवकाश किया गया था। अब बंचूरी संकुल में भी गुलदार दिखने के बाद बंचूरी क्षेत्र के तीन अन्य स्कूलों में अवकाश घोषित करना पड़ा है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए यमकेश्वर ब्लॉक के सभी विद्यालयों का समय भी बदल दिया गया है। सभी विद्यालय अब सुबह 7:15 बजे की जगह 7:45 पर खुलेंगे।


-गुलदार की दहशत को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी के आदेश पर 12 स्कूलों में दो दिन (12 सितंबर तक) का अवकाश घोषित किया गया है। विकासखंड के सभी विद्यालयों का समय सुबह 7:45 कर दिया गया है।-केएस टोलिया, खंड शिक्षा अधिकारी, यमकेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed