फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   leave child in rishikesh by family

परिवार ने बच्चे को छोड़ा

Thu, 17 Mar 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Thu, 17 Mar 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
leave child in rishikesh by family
बच्‍चा - फोटो : amar ujala

बैराज पुल के पास पुलिस को लावारिस हालात में एक बच्चा रोता बिलखता मिला। पूछताछ में उसने बताया कि परिजन उसे मारते पीटते हैं। घुमाने के बहाने यहां लाए और अनजान शहर में छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल मासूम को लक्कड़घाट एक आश्रम ने शरण दी है।

विज्ञापन

बीते मंगलवार शाम बैराज पुल के पास गश्त के दौरान पुलिस को एक बच्चा लावारिस हालत में घूमते हुए मिला।

पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गुल्लू पुत्र पीरु गोदरा निवासी कोदमपुर, थाना चक्रधरपुर बताया। राज्य और जिला का नाम नहीं बता पाया। इस बीच बैराज पुल से गुजर रहे चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के महंत अखिलेश भारती बच्चे को रोते देख रुक गए। पूछताछ में पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


महंत ने लक्कड़घाट स्थित शिव गंगा धाम के योगीराज कर्णपाल से संपर्क साधा और लावारिस बच्चे को संरक्षण में लेने की बात कही। पुलिस ने बच्चा योगीराज महाराज को सौंप दिया। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसके माता-पिता उससे बेवजह मारपीट करते हैं। ऋषिकेश में उसे छोड़कर चले गए। बच्चे ने अपनी उम्र साढ़े सात साल बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम संचालक योगीराज महाराज ने बताया कि वह बच्चे को उसके घर तक पहुंचाने में पुलिस की मदद करेंगे। जब तक परिजन नहीं मिल जाते, बच्चे का पालन पोषण आश्रम करेगा। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह आश्रम में खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed