{"_id":"5877df194f1c1b922bba9ab0","slug":"laxman-jhula-named-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण झूला के नाम रहा टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मण झूला के नाम रहा टूर्नामेंट का खिताब
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Fri, 13 Jan 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्यअतिथि।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक सभासद स्व. रणवीर सिंह नेगी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लक्ष्मण झूला टीम के नाम रहा। गीता भवन की टीम उप विजेता रही। समापन अवसर पर विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को नगद धनराशि और ट्रांफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
गीता भवन की टीम के मंगल को मैन ऑफ दि सीरीज से नवाजा गया। लक्ष्मण झूला स्थित आम बगीचे में बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लक्ष्मण झूला और गीता भवन टीम के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर गीता भवन की टीम ने पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया।
विज्ञापन
लक्ष्मण झूला टीम के खिलाड़ियों ने 16 ओवर में 111 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गीता भवन की टीम 14 ओवर में 92 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। समापन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, सभासद महावीर नेगी और विक्रम सिंह बिष्ट ने संयुक्तरूप से विजेता टीम को 11 हजार रुपये और एक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
उपविजेता रही गीता भवन की टीम को 51 सौ रुपये और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। उपविजेता की टीम से मंगल को 12 विकेट और 60 रन बनाने पर मैन ऑफ दि सीरीज से नवाजा गया। इस मौके पर मनीष राजपूत, जितेंद्र धाकड़, रामजी पांडेय, निपुड धाकड़, अर्जुन भंडारी, शिवा बत्रा आदि उपस्थित रहे।