{"_id":"6595a66824acfaee100a0315","slug":"late-in-the-evening-a-dumper-filled-with-sand-went-out-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-321154-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: डंपर पलटा, स्कूटी सवार की उसके नीचे दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: डंपर पलटा, स्कूटी सवार की उसके नीचे दबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iखारास्रोत में पीडब्लूडी तिराहे पर हुआ दर्दनाक हादसा, चालक फरार
I
I
I
Iडंपर की चपेट में सड़क पर खड़ा टैंपो भी आयाI
लक्ष्मणझूला रोड स्थित खारास्रोत के समीप पीडब्लूडी तिराहे पर देर शाम रेत से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की दबने से मौके पर मौत हो गई। डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने डंपर को सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक उसे नहीं हटाया जा सका।
घटना बुधवार शाम करीब 6:45 बजे की है। रेत से भरा डंपर ब्रह्मानंद मोड से कैलाश गेट की ओर आ रहा था। पीडब्लूडी तिराहे पर वह अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। डंपर पलटकर सड़क किनारे खड़े एक टैंपो के ऊपर गिर गया। टैंपो में उस दौरान कोई नहीं था। मौके पर पहुंची थाना मुनि की रेती पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव सरकारी अस्पताल भेजा। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
डंपर पलटने से सड़क के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशकत के बाद यातायात को सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती रितेश साह ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और उसकी शिनाख्त की जा रही है। चालक भी फरार है।
विज्ञापन
Iभगवान बनकर आए फेरू भाईI
टैंपो चालक रवि गोस्वामी के लिए टैंपो एसोसिएशन के पूर्व प्रधान फेरू भाई भगवान बनकर आए। रवि गोस्वामी ने बताया कि वह घटना से कुछ समय पहले ही सवारियों को छोड़कर खाली टैंपो में बैठा था। इसी दौरान पूर्व प्रधान फेरू भाई आए और राम झूला स्थित एसोसिएशन के स्टैंड चलने के लिए कहा। रवि ने अपना टैंपो वहीं खड़ा कर दिया और वह स्टैंड चला गया। इसके कुछ देर बाद ही डंपर पलट गया और टैंपो के ऊपर पलट गया।