Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Last rites of an elderly couple took place

Rishikesh News: गमगीन माहौल के बीच बुजुर्ग दंपती का हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 10 Jan 2025 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Last rites of an elderly couple took place
थानो वन रेंज के अंतर्गत अपर जौलीग्रांट के जंगल में हाथी के हमले में मारे गए बुजुर्ग दंपती का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल के बीच पूर्णानंद घाट, ऋषिकेश में कर दिया गया। बुजुर्ग दंपती के बड़े बेटे आदेश पंवार ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

बुधवार के दिन थानो वन रेंज के अंतर्गत जौलीग्रांट प्रथम बीट रामनगर कक्ष संख्या दो में राजेंद्र पंवार (70) अपनी पत्नी सुशीला पंवार (65) के साथ सुबह दस बजे घास लकड़ी लेने करीब आधा किलोमीटर जंगल के अंदर गए थे। जहां हाथी ने दंपती को मार डाला था। कुछ देर बाद जब गांव की दूसरी महिलाएं जंगल घास लेने गई तो उन्होंने जंगल में एक बुजुर्ग को पड़े हुए देखा। जिसके बाद महिलाओं ने वापस आकर गांव के लोगों को सूचना दी। ग्रामीण पुलिस के साथ जंगल में गए, जहां दंपती के क्षत-विक्षत शव मिले।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद दोपहर करीब सवा एक बजे दंपती के शवों को उनके अपर जौलीग्रांट स्थित घर लाया गया। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। लोग बात कर रहे थे कि दोनों के साथ बहुत बुरा हुआ है। सूचना पर दंपती का दूसरे नंबर का नेवी में तैनात बेटा महेश भी चेन्नई से घर पहुंचा। गमगीन माहौल के बीच बुजुर्ग दंपती के शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। बड़े बेटे के भाजपा से जुड़े होने के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा भाजपाई अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के दौरान राकेश डोभाल, संपूर्ण सिंह रावत, ईश्वर रौथाण, राजकुमार पुण्डीर, रघुवीर पुण्डीर, मनीष यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

वन विभाग ने दिया पूरा सहयोग
दुखद घटना के कुछ देर बाद ही क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद उन्होंने रेंजर और डीएफओ को राहत राशि देने को कहा। डीएफओ और रेंजर ने बुजुर्ग दंपती के मारे जाने के कुछ घंटे बाद ही दो-दो लाख रुपये के चेक घर जाकर परिजनों को सौंप दिए। बाकी निर्धारित राशि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दी जाएगी। वन विभाग ने दंपती के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां भी थानो से ऋषिकेश भिजवाई। वहीं अंतिम संस्कार के दौरान रेंजर एनएल डोभाल, डीएफओ नीरज शर्मा और वन विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed