फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Language-dialect different, but Faith

भाषा-बोली अलग, लेकिन आस्था एक

Wed, 11 May 2016 02:07 AM IST
मनोज सिंह राणा /अमर उजाला, ऋषिकेश
मनोज सिंह राणा /अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 11 May 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Language-dialect different, but Faith
बीटीसी परिसर में उमड़ा श्रद्धालुओं का रैला - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के पवित्र धामों के दर्शन के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और  राजस्थान से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ तीर्थनगरी के चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में उमड़ रही है। यहां का नजारा देखकर लग रहा है मानों कोई मेला लगा हो। इनकी भाषा बोली भले ही जुदा हो, लेकिन सभी का उद्देश्य एक है वो चारधाम की यात्रा।

विज्ञापन


सात मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा के लिए दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। मंगलवार को चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड (बीटीसी) परिसर में तड़के पांच बजे से श्रद्धालुुओं का रेला उमड़ा, जिसमें शाम तक कमी नहीं आई। बीटीसी में फोटोमीट्रिक पंजीकरण केंद्र के काउंटर और सामने प्लेटफार्म पर सिर्फ और सिर्फ श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे कोई मेला लगा हो। कोई फोटोमीट्रिक पंजीकरण के लिए जद्दोजहद कर रहा था तो कोई बस में सवार होने के लिए आतुर नजर आ रहा था। देश के विभिन्न प्रांतों से आए अधिकांश श्रद्धालु अपनी पारंपरिक वेशभूषा में अपनी भाषा और बोली में ही बात कर रहे थे। एक जगह एकत्रित विभिन्न लोक संस्कृति और भाषा बोली वाले लोगों को मजमा एक जगह जरूर लगा था, लेकिन सभी का केवल एक मकसद, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


97 बसों से 3052 श्रद्घालु रवाना
चारधाम के लिए तीर्थयात्रियों में गजब का उत्साह है। यात्रा के चौथे दिन संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की 97 बसों से 3052 श्रद्धालुओं का जत्था आस्था पथ पर रवाना हुआ। समिति कार्यालय प्रभारी मदनमोहन कोठारी ने बताया कि अब तक 374 बसों से 10947 तीर्थयात्री चारधाम के दर्शन के लिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को करीब 115 बसों की अग्रिम बुकिंग है।

फोटोमीट्रिक पंजीकरण के लिए मारामारी
मंगलवार को फोटोमीट्रिक पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। हालत यह रही कि केंद्र के आठ काउंटर परं दोपहर तक भीड़ कम नहीं हुई। भीड़ को देखते हुए पंजीकरण के लिए अतिरिक्त मोबाइल वैन की व्यवस्था की गई। केंद्र के काउंटर और मोबाइल वैन में फोटोमीट्रिक पंजीकरण के लिए तीर्थयात्रियों की लंबी कतार लगी रही। पंजीकरण के लिए मारामारी होने पर पर्यटन पुलिस व्यवस्था बनाती नजर आई।


छोटे व्यापारियों के खिले चेहरे
चारधाम यात्रा के लिए बीटीसी परिसर में उमड़ रहे श्रद्धालुुओं के सैलाब से छोटे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। यात्रा सीजन में टॉफी, बरसाती, गर्म टोपी, जुराब, कपड़े के थैले बेचने वाले हंसराम सेमवाल, गोविंद पाल ने बताया कि पिछले तीन साल से तीर्थयात्रियों की कमी के चलते मंदी की मार झेल रहे थे, लेकिन इस बार तीर्थयात्रियों की रिकॉर्ड भीड़ से मंदी दूर होने की उम्मीद है। यात्रा पर जाने से पहले तीर्थयात्री यहां जरूरत का सामान खरीद रहे हैं।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed