फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Lakhs worth of goods destroyed by fire in stationery shop

बुक स्टोर में भीषण आग से लाखों का सामान स्वाह

Mon, 18 Nov 2019 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lakhs worth of goods destroyed by fire in stationery shop
06 भानियावाला में आग की चपेट में आकर राख हुआ सामान - फोटो : RISHIKESH
देर रात भानियावाला बाजार में एक बुक स्टोर में आग लगने से लाखों की स्टेशनरी जलकर राख हो गई। मौके पर पुलिस और आम लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। देर रात अग्निशमन वाहन भी पहुंचा। लेकिन तक तब आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन

जौलीग्रांट पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत देर रात ऋषिकेश भानियावाला हाईवे पर स्थित एक बुक स्टोर में आग लग गई। भानियावाला बाजार में डायनामिक के नाम से आनंद रौथाण की दुकान है। रोज की तरह शनिवार की शाम नौ बजे के आसपास दुकान बंद करके अपने घर चले गऐ थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे के दौरान उनको दुकान में आग लगने की सूचना मिली। दुकान काफी लंबी और सामान से भरी होने से आग तेजी से फैल गई। मौके पर आई पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इससें पहले अग्निशमन वाहन पहुंचता पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। पीड़ित दुकान आनंद रौथाण ने बताया कि आगजनी से करीब 10 से 12 लाख की स्टेशनरी और कापी किताबें जलकर राखहो गई है। नगर पालिका भानियावाला के सभासद ईश्वर रौथाण ने सरकार से प्रभावित को मुआवजा देने के अलावा क्षेत्र में अग्निशमन वाहन की 24 घंटे उपलब्धता बनाऐ रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed