फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Village Heads Boycott BDC Meeting, Raise Voices at Block Headquarters

Rishikesh News: बीडीसी बैठक का प्रधानों ने किया बहिष्कार, ब्लॉक मुख्यालय में गरजे

Wed, 23 Sep 2026 08:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 23 Sep 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Village Heads Boycott BDC Meeting, Raise Voices at Block Headquarters
- 10 सूत्री मांगों पर किया प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर दी सरकार के विरोध की चेतावनी
विज्ञापन

यमकेश्वर। 10 सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने से विकासखंड यमकेश्वर के आक्रोशित प्रधान संगठन के 30 से 40 ग्राम प्रधानों ने बीडीसी बैठक का बहिष्कार कर ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन किया। प्रधानों ने नारेबाजी कर ग्रामीण स्तर पर पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग उठाई। संगठन ने चेताया कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और सरकार का विरोध किया जाएगा।

बुधवार को यमकेश्वर विकासखंड मुख्यालय में बीडीसी बैठक आयोजित की गई थी। प्रधान संगठन ने बैठक का बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनिल नेगी ने कहा कि गांवों के विकास में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों को पर्याप्त अधिकार नहीं मिलने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने जिला योजना के तहत होने वाले कार्यों में ग्राम प्रधान की अनुमति अनिवार्य करने की मांग की। प्रधानों ने मनरेगा में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था को समाप्त कर ऑफलाइन हाजिरी शुरू करने और ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी उठाई। संगठन का कहना है कि इन मांगों के संबंध मेंजिला स्तर पर भी आंदोलन चल रहा है। प्रधानों ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन में प्रधान विनीत लखेड़ा, प्रीतम सिंह, सतपाल रावत, राजेश, अजय रावत, नीरज कुकरेती समेत कई प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed