फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Labeling the NSA a villain reflects a petty mindset: BJP

एनएसए को खलनायक कहना तुच्छ मानसिकता: भाजपा

Sun, 11 Oct 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 11 Oct 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Labeling the NSA a villain reflects a petty mindset: BJP
जौलीग्रांट। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को खलनायक कहना उनकी तुच्छ मानसिकता है। राहुल गांधी ने देश के एनएसए के साथ ही अन्य नेताओं को भी खलनायक कहा है। भाजपा ने कहा कि एनएसए को राजनीति में घसीटना ठीक नहीं है। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह संयोजक संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सपूतों के प्रति इस प्रकार की भाषा दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। देश की सुरक्षा में डोभाल के योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। राहुल गांधी के बयान से पूरे प्रदेश वासियों को दुख हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed