फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   La hija del oficial de TI Tirthnagri

तीर्थनगरी की बिटिया बनी आयकर अधिकारी

Sat, 02 Jul 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 02 Jul 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, इस कहावत को चरितार्थ किया है, तीर्थनगरी की बिटिया मोहा वशिष्ठ ने। जिन्होंने पहले ही प्रयास में स्टाफ सलेक्शन कमीशन कंबाइंड ग्रेजुएट लेबल (एसएससी, सीजीएम ) की ऑल इंडिया मेेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया है। बिटिया का चयन इंस्पेक्टर ऑफ इनकम टैक्स  सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट सेक्शन में हुआ है।

विज्ञापन


वर्ष 2014 में गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी से बीटेक इलेक्ट्रानिक कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग करने वाली गणेश विहार, गंगानगर निवासी मोहा वशिष्ठ के पिता सुनील कुमार एसबीआई में प्रबंधक हैं और मां सुनीता शर्मा गृहणी। बकौल मोहा बीटेक के बाद उसने 2015 में एसएससी, सीजीएम परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। अगस्त में प्री और अक्तूबर में मैन परीक्षा दी। परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद मार्च 2016 में दिल्ली साक्षात्कार के लिए बुलाया  गया। मैरिट के आधार पर चयन होना था, इसलिए बैचेनी बढ़ती जा रही थी। 29 जून  को परिणाम घोषित हुए तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आल इंडिया मेरिट में  तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन




परिवार की बड़ी बेटी बैंक प्रबंधक
शर्मा परिवार को बेटियों पर गर्व है। पिता सुनील कुमार ने बताया कि बड़ी बिटिया ईशा वशिष्ठ यूनियन बैंक, गुड़गांव में प्रबंधक है। अब छोटी बेटी ने स्टाफ सलेक्शन कमीशन की ऑल इंडिया मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहनत और लगन से करो तैयारी
इनकम टैक्स ऑफिसर बनी मोहा वशिष्ठ ने सफलता के टिप्स देते हुए बताया कि किसी भी परीक्षा की तैयारी मेहनत और लगन से करो। ध्यान लगाकर सभी विषयों को पढ़ें। किसी भी विषय को कठिन नहीं माने। प्रयास करो सफलता जरूर मिलेगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed