फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   'Kumbh Mela to be free from plastic usage'

‘प्लास्टिक उपयोग से मुक्त हो कुंभ मेला’

Sun, 18 Aug 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
'Kumbh Mela to be free from plastic usage'
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से वार्ता करते चिदानंद सरस्वती - फोटो : RISHIKESH
परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने मुलाकात की। स्वामी ने कहा कि आगामी कुंभ मेले को प्लास्टिक उपयोग से मुक्त बनाना हम सभी का प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। कुंभ मेले से पहले हरिद्वार के भीड़ वाले स्थानों पर एसटीपी प्लांट लगाने, जहां पर एसटीपी की लाइनें नहीं हैं उन क्षेत्रों में विकेंद्रीकृत एसटीपी प्लांट लगाए जा सकते हैं। उन्होने कहा कि संतों और सरकार को अभी से ही मिलकर यह तय करना होगा कि कुंभ शिविरों में भंडारा और अन्य गतिविधियों के दौरान प्लास्टिक का पूर्ण रूप से निषेध किया जाए।
विज्ञापन

स्वामी ने परमार्थ निकेतन में लगे एसटीपी पर चर्चा करते हुए कहा कि यह प्लांट एक सफल मॉडल के रूप में सामने आया है। कम लागत और कम स्थान में लगाए जाने वाले इस संयंत्र को हम कुंभ से पहले बड़े सरकारी भवनों, कालोनियों, अपार्टमेंट और भीड़ वाले स्थानों में लगाएं तो प्रदूषण को काफी हद तक कम कर सकते हैं। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि स्वामी के सुझावों पर शीघ्र ही सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को कुंभ के दौरान मां गंगा की पवित्रता और प्रदेश की संस्कृति को ध्यान में रखते हुए दिव्य कुंभ मेले का आयोजन करने के लिए प्रतिबद्ध होेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed