फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kisan Sabha membership campaign will start from 27th

Rishikesh News: किसान सभा का सदस्यता अभियान 27 से शुरू होगा

Tue, 14 Jan 2025 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha membership campaign will start from 27th

विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा का सदस्यता अभियान 27 जनवरी से शुरू होकर 10 फरवरी तक चलेगा। इसी अवधि में ग्राम कमेटियों को भी नए सिरे से प्रभावी बनाया जाएगा।

सोमवार को गन्ना समिति परिसर में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण, जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह, मंडल प्रभारी शिवप्रसाद देवली और पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राजेंद्र पुरोहित ने किसानों की समस्याओं को चिह्नित किया और उनके निदान के लिए संघर्ष की रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।



किसान नेता बलबीर सिंह और याकूब अली आदि ने कहा कि जंगली हाथी गन्ने की फसल को तबाह कर रहे हैं। चीनी मिल से निकलने वाली खोई परेशानी का कारण बन रही है। कहा कि किसानों की समस्याओं की सरकार और प्रशासन उपेक्षा कर रहा है। जिससे किसानों को अब आंदोलन की रणनीति तैयार करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर ताजेंद्र सिंह, याकूब अली, जसवीर सिंह, हरबंश सिंह, अनूप कुमार, सरजीत सिंह, दयाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed