{"_id":"58a8ab8c4f1c1b931ad85d44","slug":"kailash-kher-arrived-parmarth-niketan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुर सम्राट कैलाश खेर पहुंचे परमार्थ निकेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुर सम्राट कैलाश खेर पहुंचे परमार्थ निकेतन
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
Updated Sun, 19 Feb 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन में गंगा आरती करते सूफी गायक कैलाश खेर।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूफी गायक सुर सम्राट कैलाश खेर शनिवार को परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। आश्रम पहुंचकर उन्होंने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में उन्होंने सांयकालीन गंगा आरती और यज्ञ में अपने मित्रों के साथ सहभाग किया।
विज्ञापन
स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि मां गंगा और संगीत हमारी धरोहर है। ये हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं। आज के युवाओं को गति के साथ स्वच्छता की शिक्षा देन के लिए संगीत सबसे अच्छा माध्यम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रकृति, पर्यावरण और गंगा की रक्षा के लिए संगीत की ऐसी लहर चले की पूरी दुनिया तक उनके संरक्षण का संदेश पंहुचे। कैलाश खेर ने कहा कि परमार्थ गंगा तट मेरा पावर हाउस है। यहां आकर मैं अपने आपको चार्ज करता हूं।
विज्ञापन