फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Just five more days, then rafting will remain closed in Rishikesh for two months

Rishikesh News: बस पांच दिन और, फिर दो महीने ऋषिकेश में बंद रहेगी राफ्टिंग

Wed, 26 Jun 2024 06:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Just five more days, then rafting will remain closed in Rishikesh for two months
गंगा में साहसिक खेलों के लिए बस पांच दिन और हैं। इसके बाद 1 जुलाई से ऋषिकेश में राफ्टिंग के शौकीनों को इसके लिए करीब दो महीने का इंतजार करना पड़ेगा। गंगा के जलस्तर को देखते हुए राफ्टिंग 1 सितंबर से फिर शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला, मुनि की रेती, स्वर्गाश्रम, तपोवन आदि क्षेत्रों में 350 से 400 राफ्टिंग कार्यालय संचालित हैं। सप्ताहांत और अन्य अवकाश पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई समेत विभिन्न प्रांतों व शहरों के पर्यटक राफ्टिंग के लिए यहां पहुंचते हैं। राफ्टिंग संचालक कार्यालयों से सैलानियों को कौडियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस प्वाइंट से राफ्टिंग कराते हैं। बरसात में गंगा का पानी मटमैला और जलस्तर बढ़ जाता है, जिसके कारण पर्यटन विभाग की ओर से 30 जून तक राफ्टिंग संचालकों को राफ्टिंग की अनुमति दी जाती है। यदि इससे पहले गंगा का जलस्तर बढ़ा तो निर्धारित समय से पहले भी राफ्टिंग का संचालन बंद हो सकता है।
विज्ञापन

--------
पर्यटन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार और बरसात के कारण 1 जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन बंद हो जाएगा। राफ्टिंग संचालक 30 जून तक ही राफ्टिंग का संचालन करेंगे। गंगा का जलस्तर सामान्य रहा तो 1 सितंबर से दोबारा राफ्टिंग शुरू होगी। - खुशाल सिंह नेगी, साहसिक खेल अधिकारी, गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed