फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jeep truck returning from the procession clashed, killing four

बारात से लौट रही जीप ट्रक से भिड़ी, चार की मौत

Tue, 17 Jan 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ रायवाला।
ब्यूरो /अमर उजाला/ रायवाला। Updated Tue, 17 Jan 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jeep truck returning from the procession clashed, killing four
हरिद्वार-छिद्दरवाला हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त जीप। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

हरिद्वार-छिद्दरवाला हाईवे पर रविवार देर रात बारात से लौट रही जीप और ईंट लदे ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में जीप सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जीप में सवार सभी लोग सिडकुल हरिद्वार रॉकमैन कंपनी में कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार सभी लोग जीप किराए पर लेकर रविवार शाम दोस्त की बारात में दून गए थे। रात को हरिद्वार लौटते वक्त हाईवे पर नेपाली फार्म तिराहा से करीब एक किमी पहले जीप सामने से आ रहे एक ईंट लदे ट्रक से भिड़ गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मोहनचंद्र बहुखंडी (27) पुत्र स्व. गिरीश चंद्र निवासी ग्राम गेहूलाण, मेहधारा, जिला पौड़ी गढ़वाल, मुकेश जोशी (32) पुत्र लक्ष्मीदत्त जोशी निवासी शिवगुफा तल्ला रई, पिथौरागढ़, मनमोहन माहरा (29) पुत्र सुरेंद्र सिंह माहरा निवासी शिवतल्ला, रानीखेत, अल्मोड़ा और चालक विक्रम सिंह नेगी (30) पुत्र दयाल सिंह निवासी गाम निताड़ी, जिला चमोली को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल मुकेश कोहली (30) पुत्र सुंदरलाल, संदीप कुशवाहा (30), विकास चंद्रा (35), भूपेंद्र (30) और विकास कोहली (30) सभी निवासी सलेमपुर, हरिद्वार को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।  

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। ट्रक ईंट से लदा था जो हरिद्वार से देहरादून जा रहा था। उपनिरीक्षक रायचंद्र पुरसोढ़ा ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया है।
पलभर में खुशिया मातम में बदली

शास्त्रीनगर, ज्वालापुर निवासी सहकर्मी की बारात रविवार को दून गई थी। सभी दोस्त बारात में शामिल होने के बाद खुशी खुशी लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया और चार दोस्त काल का ग्रास बन गए। सोमवार सुबह सरकारी अस्पताल पहुंचे साथी कर्मचारी इस अनहोनी से दुखी थे।


घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि हादसा ओवरस्पीड की वजह से हुआ है। जीप की रफ्तार करीब 120 प्रति घंटा रही होगी। ईंट से लदा ट्रक अपनी दिशा में मिला, जबकि जीप गलत दिशा से आकर उससे टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed