{"_id":"571f6e264f1c1b9327a92077","slug":"jeep-and-tanker-collision-ion-badrinath-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर जीप और टैंकर की टक्कर, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर जीप और टैंकर की टक्कर, नौ घायल
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Tue, 26 Apr 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर सवारियों से भरी जीप की टैंकर से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्रीय पटवारी ने बताया कि चालक को चोट नहीं आई है। सवारियों का सामान शिवपुरी पुलिस चौकी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर पौड़ी से एक जीप सवारियों को लेकर दून आ रही थी। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ हाईवे पर शिवपुरी में आईटीबीपी कैंप के पास एक बस को ओवरटेक करते समय जीप की सामने से आ रहे तेल के एक टैंकर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे में जीप में सवार देवेंद्र नेगी (37) पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम केसुंदर, पौड़ी गढ़वाल, गरिमा कुकशाल (35) पत्नी प्रदीप निवासी वनविहार, बल्लूपुर, दून, हरिप्रसाद (60) पुत्र बाली प्रसाद निवासी झांजर, पौड़ी, वनप्रिया (26) उनके पति दीपक नेगी (28) पुत्र ठाकुर सिंह नेगी निवासी ग्राम गहट, बुआखाल, धर्म सिंह (38) पुत्र शंकर सिंह निवासी पाबौ ब्लॉक, पौड़ी, विमला मैसी (40) पत्नी विमल निवासी पौड़ी गढ़वाल, गुड्डी नेगी (55) पत्नी मान सिंह और उनकी बेटी शांति (23) निवासी नालापानी, रायपुर घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे शिवपुरी पटवारी प्रेम पयाल और गूलर पटवारी विनोद सेमवाल ने घायलों को प्राइवेट वाहन से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि जीप चालक नवीन (42) पुत्र मस्तराम रावत निवासी केसुंदर, पौड़ी गढ़वाल को चोट नहीं आई। जीप में चालक सहित 10 लोग सवार थे।