फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   JCB on Haridwar road, many kiosks destroyed

हरिद्वार रोड पर खोखों पर चली जेसीबी, कई खोखे ध्वस्त

Fri, 16 Oct 2020 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
JCB on Haridwar road, many kiosks destroyed
हरिद्वार रोड पर अतिक्रमण हटाती लोनिवि एनएच की जेसीबी । - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। राष्ट्रीय राजमार्ग पर संख्या 58 पर बने खोखे ध्वस्त कर दिए गए। यह खोखे हाईवे की जमीन पर बने थे। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की ओर से इन्हें एक माह पहले नोटिस भेजा था। कार्रवाई के दौरान खोखा स्वामियों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन लोनिवि एनएच के अधिकारियों कोर्ट का हवाला दिया, फिर खोखा स्वामी चुप हो गए।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की ओर से 32 खोखा स्वामियों को पुलिस के माध्यम से नोटिस दिए गए थे। जिसमें व्यापारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन पर बने अवैध खोखा हटाने को कहा गया था। नोटिस देने के बाद कोर्ट में फिर सुनवाई हुई थी, उसके बाद जल्द ही सरकारी जमीन पर बने खोखों को ध्वस्त कर राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ी करने के आदेश विभाग को मिले थे। उसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस विभाग से पत्राचार कर रहा था। बुधवार को पुलिसबल की मौजूदगी में जयराम आश्रम चौराहे से लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के आगे तक के खोखा और अन्य पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। ्
विज्ञापन

..तो बिजली का ट्रांसफार्मर भी शिफ्ट कराएगा एनएच
- राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने हाईवे पर हुए अतिक्रमण अतिक्रमण को तोड़ दिया। जो अतिक्रमण बचा है वह भी टूट जाएगा। लेकिन जो ट्रासफार्मर या बिजली के पोल हाईवे के बीच में आ रहे हैं, उन्हें भी हटाने के लिए लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला कार्रवाई करेगा। यदि बिजली के पोल ट्रांसफार्मर सड़क से हट जाए तो वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान यह रहे उपस्थित
- लोनिवि ऋषिकेश सहायक अभियंता अविनाश भारद्वाज, जेई उपेंद्र गोयल, लोनिवि एनएच के ईई ओमप्रकाश, जेई प्रमोद सैनी, जेई छतरपाल, एसडीएम वरुण कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे।
कोट-
32 खोखा स्वामियों को नोटिस दिया गया था। बुधवार को हाईवे पर बने खोखे ध्वस्त कर दिए गए। बाकी खोखा स्वामियों को सामान खाली करने को कहा गया है। बाकी खोखा भी तोड़े जाएंगे। हाईवे का पक्का अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा।
- प्रवीण सक्सेना, सहायक अभियंता लोनिवि, एनएच डोईवाला
अतिक्रमण पैकेज की खबर
आज देहरादून रोड, लक्ष्मणझूला रोड का अतिक्रमण हटेगा
- दुकानों के बाहर का सामान होगा जब्त, जुर्माना भी लगेगा
- सड़क पर पार्क वाहनों का कटेगा चालान
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। नगर निगम प्रशासन की ओर से पुलिसबल की मदद से आज को देहरादून रोड और लक्ष्मणझूला रोड का अतिक्रमण हटाया जाएगा। अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल उपलब्ध हो गया है। जो कार बाइक सड़क पर खड़ी मिलेगी, उसका भी चालान काटा जाएगा।
मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि देहरादून रोड पर भी कुछ दुकानदार परचून का सामान सामान सड़क पर लगाते हैं। कुछ दुकानदारों की दुकान फुटपाथ के ऊपर ही सजती है। बताया कि शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में अस्थाई अतिक्रमण हटाया जाएगा। सड़क पर लगाए गए साइनबोर्ड हटाए जाएंगे। जो कारें सड़क पर हर समय पार्क होती हैं, उन कारों का भी चालान काटा जाएगा। जो दुकानदार अपनी दुकान की आगे की सड़क किराए पर देते हैं, उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। जिन स्थानों पर रह रोज सड़क पर पार्किंग होती है वहां पुलिस को नो पार्किंग का बोर्ड लगाने के लिए कहा जाएगा।

पार्किंग बनीं देहरादून रोड
देहरादून रोड पर सिटी सेंटर के बाहर और जीजीआईसी से आगे दुकानों के आगे सड़क पर पार्किंग बन गई हैं। सिटी सेंटर के बाहर चार कारें हर समय पार्क होती हैं। इसी रोड पर जीजीआईसी से आगे दुकानों के पास ग्राहकों के वाहन पार्क करने की जगह नहीं है। वहां पर ग्राहकों की संख्या इतनी हो जाती है कि ग्राहकों के वाहन बीच सड़क पर पार्क करवाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed