फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jayendra Ramola did public relations in the area

भाजपा विधायक से जनता मांग रही 15 साल का लेखा जोखा - जयेंद्र रमोला

Fri, 11 Feb 2022 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jayendra Ramola did public relations in the area
01 आईडीपीएल कृष्णानगर कॉलोनी में जनता को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला। - फोटो : RISHIKESH
विधानसभा ऋषिकेश से कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने कहा कि भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल केंद्र की योजनाओं को अपनी योजनाएं बताकर लोगों से वोट मांग रहे हैं, लेकिन जनता विधायक से 15 साल में क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों का लेखा-जोखा मांग रही है। जयेंद्र रमोला ने कहा कि इस बार ऋषिकेश की जनता विधायक को सबक सिखाने और कांग्रेस विजय पताका फहराने के लिए तैयार बैठी है।
विज्ञापन

ऋषिकेश विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई बस्ती रायवाला, श्यामपुर, 20 बीघा, शिवाजी नगर, बनखंडी और शांतिनगर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जयेंद्र रमोला ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कहा कि ऋषिकेश के सभी क्षेत्रों व वर्गों से कांग्रेस पार्टी को समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस को पूर्ण समर्थन मिल रहा है। आम जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। संवाद
विज्ञापन

जनकल्याण संयुक्त संघर्ष समिति के संरक्षक और पूर्व भाजपा नेता डॉ. बीएन तिवारी के साथ दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। समिति लंबे समय से कृष्णानगर कॉलोनी को नगर निगम क्षेत्र में शामिल करने की मांग कर रही है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के भी कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला की मौजूदगी में जनकल्याण संयुक्त संघर्ष समिति, कृष्णानगर कॉलोनी के दर्जनों सदस्यों और आप कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। जयेंद्र रमोला ने नए कार्यकर्ताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। डॉ. बीएन तिवारी ने कहा कि भाजपा विधायक ने कृष्णानगर कॉलोनी के लोगों की घोर उपेक्षा की है। कृष्णानगर को नगर निगम में शामिल करने की मांग को उन्होंने लगातार नजरअंदाज किया। मनोज कुमार भट्ट, रोहित शर्मा, पूर्व वार्ड सदस्य रघुवीर, सोनू कुमार, जयप्रकाश आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed