फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jalabhishek continued from four o'clock in the morning of Virbhadra Mahadev temple

वीरभद्र मंहादेव मंदिर तड़के चार बजे से होता रहा जलाभिषेक

Tue, 01 Mar 2022 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek continued from four o'clock in the morning of Virbhadra Mahadev temple
23 वीरभद्र मुख्यद्वार पर लगी शिवभक्तों की भीड़। - फोटो : RISHIKESH
महाशिवरात्रि पर वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई थी। सुबह से देर शाम तक जलाभिषेक होता रहा। वहीं मंदिर परिसर में लगे मेले में बच्चों ने अपनी मनपसंद के खिलौने और सामान खरीदे।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। श्यामपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु वीरपुर खुर्द वाले गेट से जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में दाखिल हुए। वहीं ऋषिकेश और नीलकंठ की ओर से आने वाले श्रद्धालु सिंचाई विभाग की कॉलोनी के रास्ते जलाभिषेक के लिए पहुंचे। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लंबी लाइनें लगी थीं। पुलिस जवान व्यवस्था बनाने में जुटे थे। वहीं मंदिर परिसर के बाहर मैदान में लगे मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मेले में चाट, चाऊमीन और भांग की पकौड़ी और जलेबी खाई। मंदिर के पुजारी पंडित विनीत शर्मा ने बताया कि तड़के चार बजे से जलाभिषेेक शुरू हो गया था। देरशाम तक जलाभिषेक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed