{"_id":"57b0c5b94f1c1bd66b6eb033","slug":"jaharkhurani-of-an-armyman","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मीमैन से जहरखुरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मीमैन से जहरखुरानी
अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से ऋषिकेश आ रहा आर्मी का जवान जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे बस अड्डे से अर्द्धचेतन अवस्था में किसी परिचित ने एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। बदमाश उसका सामान से भरा बैग, चार हजार रुपये, पैन और एटीएम कार्ड समेत कई दस्तावेज ले गए।
विज्ञापन
गलियाखेत लंबगांव टिहरी के किशोर सिंह (30) पुत्र सब्बल सिंह ने बताया कि वह सेना में है और दिल्ली में सेवारत है। शनिवार रात वह रोडवेज की बस में सवार होकर ऋषिकेेश की ओर आ रहा था। खतौली में एक व्यक्ति से उसकी जान पहचान हो गई। व्यक्ति ने खुद को रुद्रप्रयाग निवासी बताया। गढ़वाल निवासी होने के कारण जवान ने उसके साथ चाय पी ली। पीड़ित ने बताया कि रुड़की तक उसकी हालत ठीक थी। रुड़की के बाद क्या हुआ, इसका उसे पता नहीं है। ऋषिकेश के संयुक्त बस अड्डे से उसे अर्द्धचेतन अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर उसने खुद को सरकारी अस्पताल में पाया। जहां उसका सारा सामान गायब मिला। पीड़ित ने अभी पुलिस शिकायत नहीं कराई है।
विज्ञापन