{"_id":"580d17ab4f1c1bd975bc22b2","slug":"itm-college-baseball-won-the-women-s-title-in-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीएम कॉलेज दून ने जीता बेसबॉल महिला का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीएम कॉलेज दून ने जीता बेसबॉल महिला का खिताब
rishikesh
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
बेसबॉल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की अंतर महाविद्यालय बेसबॉल (महिला) वर्ग प्रतियोगिता का खिताब आईटीएम कॉलेज देहरादून के नाम रहा। डीबीएस कॉलेज देहरादून उप विजेता रही। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता ट्रायल के आधार पर संपन्न हुई। विजेता प्रतिभागियों को विवि की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
पीजी ऑटोनोमस कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को गढ़वाल विवि की एक दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला और पुरुष वर्ग की बेसबॉल प्रतियोगिता हुई। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में मात्र तीन और महिला वर्ग में चार टीमों ने हिस्सा लिया। टीमें कम होने से आयोजकों को पुरुर्ष वर्ग की प्रतियोगिता ट्रायल के आधार पर संपन्न करानी पड़ी। जबकि महिला वर्ग में लीग मैच खेले गए। आईटीएम कॉलेज देहरादून ने पीजी ऑटोनोमस कॉलेज ऋषिकेश, डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून और डीवीएस कॉलेज देहरादून को हराकर छह अंक प्राप्त किए। इस तरह महिला वर्ग में आईटीएम कॉलेज विजेता रही। डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून ने डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून और पीजी ऑटोनोमस कॉलेज ऋषिकेश को हराकर 4 अंकों के साथ उप विजेता रही।
विज्ञापन
मौके पर डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून की छात्रा कल्पना तोमर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बीते दिनों दक्षिण कोरिया में आयोजित बेसबॉल महिला वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में कल्पना ने भारतीय टीम प्रतिनिधत्वि किया था। मौके पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी, डॉ. युवराज सिंह, डॉ. अनिल वर्मा, सुरेंद्र गोनियाल, रमेश रावत, आयोजक सचिव डॉ. पूनम रावत, डॉ. राजलक्ष्मी दत्ता, सुनील कुमार, रविंद्र पाल, गौरव नेगी, दुर्गेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता व राहुल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन