{"_id":"5893868e4f1c1b953fe80937","slug":"is-not-responsible-for-my-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है...
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो आत्हत्या करने वाली महिला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं स्वयं मर रही हूं...मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है... सुसाइड नोट में यह हर्फ लिखने के बाद एक महिला ने फांसी लगा ली। महिला के आत्मघाती कदम से परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
चंद्रभागा, चंद्रेश्वरनगर में विक्रम चालक हीरामणी रतूड़ी का आवास है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह रतूड़ी रोज की तरह विक्रम लेकर घर से निकले और उनके दो बच्चे ट्यूशन चले गए। कुछ देर बाद एक बेटा ट्यूशन से घर लौटा तो कमरे में मां लक्ष्मी देवी (36) का शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटका देखा।
विज्ञापन
उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
घाट चौकी इंचार्ज आरएस राणा ने बताया कि छानबीन में कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें महिला ने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।