फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   International Yoga Festival will be organized at Parmarth

Rishikesh News: योग महोत्सव में 22 देशों के 70 योगाचार्य करेंगे प्रतिभाग

Thu, 07 Mar 2024 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Festival will be organized at Parmarth
I- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

I

I- 8 से 14 मार्च के बीच परमार्थ निकेतन में होगा आयोजनI



स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में 8 मार्च से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आश्रम परिसर को विदेशी मेहमानों के लिए सजाया जा रहा है। उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में 22 देशों के 70 योगाचार्य और 1200 से अधिक साधक शामिल होंगे।



परमार्थ निकेतन आश्रम में 8 से 14 मार्च को सात दिवसीय 36वां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव में अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया, कनाडा़, स्पेन, रूस समेत करीब 22 देशों के 70 योगाचार्य प्रतिभाग करेंगे। करीब 76 देशों के एक हजार साधक अब तक अपना पंजीकरण कर चुके हैं। उम्मीद है कि महोत्सव में साधकों की संख्या में बढोतरी होगी, जो 1200 के पार होगी।
विज्ञापन


परमार्थ निकेतन के मीडिया सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में बीते वर्ष की अपेक्षा साधकों की संख्या बढ़ेगी। वर्ष 2023 की बात करें तो परमार्थ निकेतन में आयोजित महोत्सव में 20 देशों के 70 योगाचार्यों ने प्रतिभाग किया था। इसके अलावा 92 देशों के 1300 साधकों ने प्रतिभाग कर विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बार सांध्यकालीन कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के गंगा तट पर सूफी गायक कैलास खेर, ड्रम वादक शिवमणी समेत कई सितारे प्रस्तुति देंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से.नि. समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। महाशिवरात्रि पर्व होने के कारण विशेष रुद्राभिषेक के साथ महोत्सव का आगाज होगा। कार्यक्रम में गुजरात के फोक डांस की भी धूम रहेगी। इसके लिए आश्रम परिसर में तैयारियां शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed