{"_id":"698ce7c24015b0035408d1df","slug":"instructions-for-organizing-the-system-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-899508-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के निर्देश
Thu, 12 Feb 2026 02:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
सीओ श्रीनगर अनुज कुमार ने गरूड़चट्टी से श्री नीलकंठ महादेव मंदिर तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर सहित संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, पार्किंग स्थलों, बैरिकेडिंग व्यवस्था एवं डायवर्जन प्वाइंट्स को भी देखा और जरूरी निर्देश दिए।
सीओ ने प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया कि पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं चरणबद्ध रूप से संचालित की जाए। यात्रा मार्ग के संकरे एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों पर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक मरम्मत कार्य कर एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यात्रा अवधि में लाउडस्पीकर/सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से श्रद्धालुओं को निर्धारित मार्गों की जानकारी देने, भीड़ को नियंत्रित रूप से उनके गंतव्य तक भेजने और खोया पाया केंद्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
व्यापारियों को अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए। टैक्सी यूनियन को वाहनों को निर्धारित पार्किंग में पार्क करने, ओवरलोडिंग से बचने एवं यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या फिर आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने और अफवाहों से दूर रहने को कहा। इस दौरान तहसीलदार वैभव जोशी, प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्य भूषण नेगी, यातायात प्रभारी अमित भट्ट, राजस्व उप निरीक्षक वेद प्रकाश सुमन आदि मौजूद रहे।