फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Inspired for green stories in Srimad Bhagwat Katha

Rishikesh News: श्रीमद्भागवत कथा में हरित कथाओं के लिए किया प्रेरित

Wed, 26 Jun 2024 06:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Inspired for green stories in Srimad Bhagwat Katha
परमार्थ निकेतन गंगा तट पर आयोजित अष्टोत्तरशत् श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को पूर्णाहुति दी गई। इसमें श्रद्धालुओं और आयोजकों को पेड़े के साथ पेड़ बांटने का संदेश देते हुए हरित कथाओं के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कथाव्यास देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हमारे शास्त्र अनमोल रत्न हैं, जो हमें मार्गदर्शन, प्रेरणा और सद्मार्ग प्रदान करते हैं। ग्रंथों के माध्यम से हमें जीवन के विभिन्न पहलुओं और परिस्थितियों को जानने, समझने व सुलझाने का मार्गदर्शन मिलता है। श्रीमद्भागवत कथा हमारे जीवन के हर पहलू का मार्गदर्शन करती हैं। प्रभु के प्रति प्रेम और समर्पण से अनंत शांति व मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इसमें परिवारों में नैतिक मूल्यों व संस्कारों के रोपण की सुंदर व्याख्या की गई है।
विज्ञापन

कथाओं से झोला आंदोलन चलाना होगा
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद सरस्वती ने कहा कि मां गंगा के पावन तट पर कथा सुनना सौभाग्य की बात है। हमें याद रखना होगा कि जब तक हमारी नदियां हैं, तभी तक कथाएं, तीर्थ और कलश यात्राएं हैं। कथाओं के मंच से प्लास्टिक छोड़ झोला आंदोलन चलाना होगा। हमें कथाओं की पूर्णाहुति के भंडारों में पेड़े के साथ पेड़ भी बांटने होंगे। इस दौरान चिदानंद ने कथाव्यास को रुद्राक्ष का पौधा भेंटकर हरित कथाओं के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed