फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Inspected the solid waste management center

Rishikesh News: पालिकाध्यक्ष ने किया ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण

Fri, 12 Dec 2025 02:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 12 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Inspected the solid waste management center
अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण करतीं पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण। स्रोत : नगर पालिका
नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को मशीनों की नियमित मेंटनेंस, सफाई, वार्डों में सेग्रीगेशन को अधिक प्रभावी बनाने और स्वच्छता जागरूकता के लिए गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद पालिकाध्यक्ष ने अजैविक कूड़े के संपीड़न की प्रक्रिया, मशीन और उसके संचालनकर्ता की ओर से सुरक्षा मानक, जैविक पिट, जैविक कचरे से खाद निर्माण की प्रक्रिया, खाद की गुणवत्ता, नमी, मिश्रण प्रबंधन की व्यवस्था, ट्रामलर मशीन से विभिन्न अंशों में कूड़े को छांटने की प्रक्रिया, मशीन की नियमित सफाई, संचालन क्षमता, केंद्र की सफाई व्यवस्था, संग्रहण स्थल, मुख्य शेड, वेस्ट टू वंडर पार्क का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्लांट के सुपरवाइजर प्रमोद कुमार और सुधीर मिश्रा, सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान, अवर अभियंता सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed