फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Information about citizenship amendment law given to people from rally

रैली से लोगों को दी नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी

Sat, 11 Jan 2020 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Information about citizenship amendment law given to people from rally
मुनिकीरेती में सीएए के समर्थन में जागरुकता रैली में शामिल कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और अन्य। - फोटो : RISHIKESH
भाजपा मुनिकीरेती ढालवाला मंडल की ओर से जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में ढालवाला से रैली का शुभारंभ हुआ। रैली कैलाश गेट स्थित क्रांति चौक पर संपन्न हुई। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून को जनहित में बनाया है। कुछ लोगों की ओर से अफवाहें फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, नलिन भट्ट, धूमन थलवाल, दिनेश भट्ट, भगवती काला, दिनेश कोटियाल, प्रकाश बिजल्वाण, जय प्रकाश कोठारी, गोपाल चौहान, विनोद कुकरेती, विशाल राणा, मुन्नी राणा, बीना जोशी, विनिता बिष्ट, शशि कंडारी, पुष्पा ध्यानी, सुनिता नेगी, राजकुमारी जखमोला, प्रेमदत्त सेमवाल, भगवती रतूड़ी, मदन रावत, सुनील राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा वीरभद्र मंडल की ओर से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जन जागरण यात्रा निकाली गई। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर अनिता ममगाईं और जीएमवीएन उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल की अगुवाई में आईडपीएल से मीरानगर तक रैली निकाली गई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सीएए राष्ट्र को जोड़ने वाला है। मौके पर जितेंद्र रावत मोनी, कृष्णकुमार सिंघल, कुसुम कंडवाल, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, सुरेश कंडवाल, रमेशचंद शर्मा, रविंद्र राणा, पार्षद सुंदरी कंडवाल, विपिन पंत, वीरेंद्र रमोला, ममता नेगी आदि मौजूद थे।

03 सीएए के समर्थन में जागरुकता रैली के दौरान मौजूद विस अध्यक्ष, मेयर, जीएमवीएन उपाध्यक्ष

03 सीएए के समर्थन में जागरुकता रैली के दौरान मौजूद विस अध्यक्ष, मेयर, जीएमवीएन उपाध्यक्ष- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed