फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Indigo will start additional flights to Bangalore

Rishikesh News: इंडिगो बंगलूरू के लिए शुरू करेगा अतिरिक्त फ्लाइट

Sun, 22 Dec 2024 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Indigo will start additional flights to Bangalore

विज्ञापन
दून एयरपोर्ट पर विभिन्न शहरों के लिए सबसे अधिक फ्लाइटें संचालित करने वाली विमानन कंपनी इंडिगो नए साल में देहरादून बंगलूरू के बीच पांच जनवरी से अपनी एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रही है। वहीं दो जनवरी से देहरादून से कोलकाता के लिए इंडिगो का विमान अब सप्ताह में चार दिन के बजाय पांच दिन उड़ान भरेगा।



इंडिगो नए साल से अपनी उड़ानों की संख्या बढ़ाते हुए बंगलूरू के लिए एक अतिरिक्त उड़ान को शुरू करेगा। यह फ्लाइट सिर्फ रविवार को देहरादून बंगलूरू के बीच उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट सुबह करीब दस बजे बंगलूरू से दून एयरपोर्ट पहुंचेगी। यात्रियों को वापस लेकर यह उड़ान 10:55 बजे रवाना होगी। जबकि इंडिगो की पहले से संचालित हो रही बंगलूरू वाली फ्लाइट प्रतिदिन शाम पांच बजे नियमित उड़ान भरती रहेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा इंडिगो दो जनवरी से कोलकाता के लिए सप्ताह में उड़ानों की संख्या चार से बढ़ाकर पांच करेगा। वर्तमान में इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ चार दिन ही कोलकाता के लिए उड़ान भरती है। इंडिगो दो जनवरी से कोलकाता के लिए सप्ताह में मंगल और शनिवार को छोड़कर बाकी पांच दिन उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह उड़ान सुबह साढे नौ बजे देहरादून पहुंचकर 10:05 बजे वापस रवाना होगी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार कंपनी ने बंगलूरू और कोलकाता के लिए अपनी फ्लाइटों की संख्या में इजाफा किया है। यह दोनों उड़ाने मार्च आखिर तक पूरे विंटर सीजन संचालित की जाएंगी।


---



सर्दियों में घट जाती है उड़ानों की संख्या



प्रदेश में प्रतिवर्ष चारधाम और पर्यटन सीजन पूरा होने, कोहरा और दूसरे कारणों से सर्दियों में आमतौर से विमानन कंपनी अपनी फ्लाइटों की संख्या में कटौती करती हैं। लेकिन इंडिगो ने नए साल में अपनी दो उड़ानें बढ़ाकर यात्रियों के लिए और अधिक विकल्प दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed