फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Indian batsman Suresh Raina arrives at Pandit Lalit Mohan

Rishikesh News: विवि परिसर में क्रिकेटर सुरेश रैना को देख उत्साहित हुए छात्र

Thu, 12 Oct 2023 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Indian batsman Suresh Raina arrives at Pandit Lalit Mohan

विज्ञापन



Iविधायक उमेश कुमार के साथ रैना ने खेल मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शुभारंभ
I

Iरैना को देखने उमड़ी भीड़, झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसकI





पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर में भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना पहुंचे। वह खानपुर के विधायक उमेश कुमार के साथ हेलिकॉप्टर से विवि मैदान में उतरे। रैना की एक झलक पाने के लिए विवि परिसर में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रैना ने विधायक उमेश कुमार के साथ मिलकर विवि मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। यहां वह करीब पांच मिनट रुके। उसके बाद वह वैनिटी वेन में सवार होकर हरिद्वार की ओर निकल गए।



बुधवार दोपहर करीब दो बजे विवि परिसर में भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना को देखने के लिए छात्र-छात्राओं के अलावा उनके प्रशसंकों की भीड़ जमा हो गई। रैना करीब 3.30 बजे वह हेलिकॉप्टर से खानपुर विधायक उमेश कुमार के साथ विवि मैदान में बने हैलीपेड में उतरे। उन्होंने विवि प्रशासन और छात्रसंघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। संघ के पदाधिकारियों और मैती स्वयंसेवी संस्था की कुसुम जोशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


विवि मैदान के सौदर्यीकरण का शुभारंभ करने के बाद वह हरिद्वार की ओर निकल गए। क्रिकेटर रैना की एक झलक पाने के लिए छात्रों में उत्साह दिखा। इस दौरान छात्रों ने अपने मोबाइल से उनकी फोटो खींची। वैनिटी वैन में बैठने के बाद सुरेश रैना ने वैन की खिड़की से प्रशंसकों का हाथ हिलाते हुए अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed