फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Independent Candidate Vaibhav Rawat Receives NSUI Support

Rishikesh News: निर्दलीय वैभव रावत को मिला एनएसयूआई का समर्थन

Wed, 23 Sep 2026 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 23 Sep 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Independent Candidate Vaibhav Rawat Receives NSUI Support
अभाविप के प्रत्याशी प्रियांशु कुमाईं के सामने रावत को समर्थन, अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ दिलचस्प
विज्ञापन

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के पीएलएमएस परिसर में छात्रसंघ चुनाव की तस्वीर अब अध्यक्ष पद पर साफ होने लगी है। एनएसयूआई ने निर्दलीय प्रत्याशी वैभव रावत को समर्थन देकर चुनावी मुकाबले को दोतरफा बना दिया है। अब अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रियांशु कुमाईं और एनएसयूआई समर्थित निर्दलीय वैभव रावत आमने-सामने होंगे।

अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी ने पहले ही प्रियांशु कुमाईं को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया था। टिकट की दौड़ में वैभव रावत भी शामिल थे लेकिन संगठन का टिकट प्रियांशु को मिलने के बाद वैभव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया। बुधवार को एनएसयूआई ने वैभव को समर्थन देने की घोषणा कर दी। एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने बताया कि संगठन ने अध्यक्ष पद पर वैभव रावत को समर्थन दिया है। इसके साथ ही चुनावी समीकरणों के संबंध में कैंपस में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न होंगी। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रमुख दावेदारों के सामने आने के बाद अब दोनों खेमों ने छात्रों के बीच संपर्क और प्रचार तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। नामांकन प्रक्रिया के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed