फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Income tax department scrutinized documents at three establishments

आयकर विभाग ने तीन प्रतिष्ठानों पर खंगाले दस्तावेज

Sat, 08 Feb 2020 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Income tax department scrutinized documents at three establishments
झंडा चौक स्थित प्रतिष्ठान पर सर्वे की कार्रवाई करते आयकर अफसर। - फोटो : RISHIKESH
शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने तीर्थनगरी में तीन प्रतिष्ठानों के दस्तावेज खंगाले। तीनों प्रतिष्ठानों से दस्तावेजों के साथ कंप्यूटर की हार्डडिस्क कब्जे में ली गई है। करीब 20 अफसरों की टीम तिलक मार्ग, मनीराम मार्ग और झंडा चौक के प्रतिष्ठानों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करती रही। दूसरी ओर, व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही। सुबह दस बजे से शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई रात्रि 10 बजे तक चली। आयकर विभाग की अपर आयकर आयुक्त नीता अग्रवाल के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम सुबह दस बजे तिलक मार्ग स्थित शिवालिक प्रापर्टीज, मनीराम रोड स्थित मैरी गोल्ड कॉर्मिशियल क्रेडिट्स प्राइवेट लिमिटेड के आफिस पहुंची। दोनों प्रतिष्ठानों के प्रोपराइटर दिनेश कोठारी बताए जा रहे हैं। उधर, झंडा चौक स्थित गढ़वाल जेम्स एंड ज्वेलर्स पर भी सर्वे किया गया। यह प्रतिष्ठान शहर के व्यवसाई मनोज पंवार का है। टीम में शामिल अफसरों ने तीनों प्रतिष्ठानों में दस्तावेज खंगालने के साथ हार्डडिस्क को अपने कब्जे में लिया। टीम के सदस्य रहे अफसरों ने बताया कि यह रूटीन सर्वे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक शिकायत में इन प्रतिष्ठानों पर अनियमितता की बात की गई थी। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। अपर आयकर आयुक्त नीता अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में तीनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ शिकायत आई थी। शिकायती पत्र के आधार पर यह सर्वे की कार्रवाही की गई है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
ऋषिकेश। झंडा चौक स्थित गढ़वाल जेम्स एंड ज्वैलर्स की दुकान में आयकर विभाग की कार्रवाई से सराफा व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विरोध स्वरूप अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने कहा कि आयकर विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed