{"_id":"65623cfc0c93ba298f01a3c4","slug":"in-protest-against-the-rape-of-a-minor-in-bageshwar-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-294910-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: भाजपा सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: भाजपा सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन
बागेश्वर में नाबालिग से दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। साथ ही महिलाओं को सुरक्षा दिलाने की मांग की।
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि जनपद बागेश्वर में हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष और पूर्व नगर अध्यक्ष बजरंग दल की ओर से नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। बालिका के पिता की ओर से बागेश्वर कोतवाली में अपनी पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में राज्य के अंदर महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
बलात्कार की घटनाएं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर महानगर कांग्रेस की ओर से प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया है। कहा कि जहां भाजपा सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देती है, लेकिन राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हुई है। पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहें हैं। पुतला फूंकने वालों में मदन मोहन शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, नीलम तिवारी, ललित मोहन मिश्र, शैलेंद्र बिष्ट, ऋषि सिंघल, देवेंद्र प्रजापति, सुभाष जखमोला, विजयपाल रावत, मधु जोशी, विमला रावत, रुकम पोखरियाल, राजेश शर्मा, सूरज विश्नोई आदि मौजूद रहे।