फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   In-depth discussion held on complex injuries in children and their treatment

Rishikesh News: बच्चों की जटिल चोट और उनके उपचार पर हुई गहन चर्चा

Fri, 09 Oct 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 09 Oct 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
In-depth discussion held on complex injuries in children and their treatment
जौलीग्रांट। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स), जौलीग्रांट में उत्तरांचल ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (यूएआईओए) के मिडटर्म सिंपोजियम और पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक फोरम (पीओएफ) की त्रैमासिक सीएमई आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डॉ. प्रसाद वाडेगांवकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें बच्चों की जटिल चोटों के निदान और आधुनिक उपचार पर चर्चा की गई। आयोजक चेयरमैन डॉ. अनिल जुयाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा ऑर्थोपेडिक सर्जनों को जटिल मामलों को समझने में मदद मिलती है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, चंडीगढ़, नई दिल्ली और उत्तराखंड के विशेषज्ञों ने व्यावहारिक जानकारी साझा की। यह यूएआईओए और पीओएफ का पहला संयुक्त शैक्षणिक आयोजन था। इसमें करीब 100 ऑर्थोपेडिक सर्जन और पीजी छात्रों ने भाग लिया। डॉ राजेश माहेश्वरी, डॉ दिग्विजय अग्रवाल, डॉ सदन सचान, डॉ फैज अकबर सिद्दीकी, डॉ सिराजुल हक मलिक, डॉ हर्ष प्रियदर्शी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed