फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   If wet and dry waste is not separated, workers will not take it

Rishikesh News: गीला और सूखा कचरा अलग न किया तो नहीं लेंगे कर्मी

Fri, 05 Jul 2024 06:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
If wet and dry waste is not separated, workers will not take it
शहरवासियो, अगर आप घर का कचरा गीला और सूखा के रूप में अलग-अलग नहीं रख रहे हैं तो इसे अलग करने की आदत डाल लीजिए। ऐसा नहीं करेंगे तो नगर निगम के कर्मी कूड़ा-वाहनों में इसे नहीं डलवाएंगे। वे पहले दरवाजे पर ही आपसे गीला-सूखा अलग करने के लिए बोलेंगे। अलग होने पर ही वाहनों में डालने देंगे। इसके लिए नगर निगम जागरूक भी कर रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से डोर-टु-डोर कूड़ा वाहन सेवा के माध्यम से विशेष अभियान चलाया गया। इसमें निगम कर्मियों ने गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करने के लिए लोगों को जागरूक किया। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कूड़े के सही निस्तारण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में एक साथ कूड़ा देने वालों से उनके दरवाजे पर ही गीला और सूखा कूड़ा अलग करवाया जाएगा। उसके बाद ही कूड़ा वाहन में लिया जाएगा। इससे लोगों में कूड़ा निस्तारण की स्वस्थ परंपरा व आदत विकसित हो सकेगी। उन्होंने लोगों से गीले और सूखे कूड़े का पृथकीकरण करने के बाद ही कूड़ा वाहनों को देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed