फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   If needed, starting classes from the rented house

जरूरत पड़े तो किराए के भवन से शुरू की जाएं कक्षाएं

Thu, 25 Jul 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
If needed, starting classes from the rented house
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पंडित ललित मोहन राजकीय ऑटोनॉमस महाविद्यालय परिसर में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिसर को शीघ्र स्थापित करने को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से चर्चा वार्ता की। इस दौरान श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उच्च शिक्षा मंत्री से कहा कि आने वाले सत्र में ऑटोनॉमस महाविद्यालय में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की कक्षाएं प्रारंभ की जाएं। यदि महाविद्यालय में कक्षाएं चलाने के लिए उचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो ऋषिकेश में किराए का भवन लेकर शीघ्र ही कक्षाएं प्रारंभ की जाएं।
विज्ञापन

बता दें, ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विगत काफी समय से श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिसर की स्थापना के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल प्रयासरत रहे हैं। बुधवार को देहरादून में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि इसी सत्र महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य की ओर से श्रीदेव सुमन के कुलपति को महाविद्यालय परिसर में कक्षाएं प्रारंभ करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय के कुलपति से सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण के तहत एडमिशन दिए जाने की भी बात कही। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा अध्यक्ष की बात को प्रमुखता से रखते हुए इसी सत्र से श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की कक्षाएं ऋषिकेश में प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed