फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ideas of Shaheed Bhagat Singh will lead the reconstruction

Rishikesh News: शहीद भगत सिंह के विचारों से होगा समाज का नवनिर्माण

Sun, 28 Sep 2025 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
ideas of Shaheed Bhagat Singh will lead the reconstruction
शहीद भगत सिंह की जयंती पर शहीद स्मारक पर नारेबाजी और पुष्पांजलि अर्पित करते लोग। स्रोत-जागरूक प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोईवाला। श्री गुरु नानक देव वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शहीद ए आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती के उपलक्ष्य में चांदमारी स्थित स्मारक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें युवाओं से शहीद भगत सिंह के विचारों को आत्मसात कर देश और समाज का नवनिर्माण करने का आह्वान किया गया।

चांदमारी स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में तमाम लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि और माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेन्द्र सिंह ताज ने शहीद भगत सिंह के साहस और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में एकता और समानता के उनके संदेश को अमल में लाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, सोसायटी अध्यक्ष बलबीर सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में अरविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, याकूब अली, मलकीत सिंह, जसवीर सिंह, जाहिद अंजुम, रूद्रप्रसाद , पूरन सिंह, भविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, शुभम कांबोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed