{"_id":"65cd168388ba5f44e600c084","slug":"hundreds-of-devotees-stood-waiting-on-the-main-road-to-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-350293-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: धूमधाम से निकली हृषिकेश नारायण की देवडोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: धूमधाम से निकली हृषिकेश नारायण की देवडोली
विज्ञापन
Iहृषिकेश नारायण ने किया गंगा स्नान, स्वागत के लिए उमड़े श्रद्धालुI
वसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर झंडा चौक स्थित हृषिकेश नारायण भगवान (भरत भगवान) की डोली निकली। यात्रा के स्वागत के लिए मुख्य मार्ग पर सैकड़ों श्रद्धालु इंतजार में खड़े रहे। जगह-जगह पुष्प वर्षा और पूजा-अर्चना के साथ डोली का स्वागत किया गया। मुख्य मार्ग पर भक्तों ने डोली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। गंगा स्नान के बाद डोली दोबारा गर्भगृह में प्रवेश हुई।
बुधवार को भरत मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ हृषिकेश नारायण भगवान (भरत भगवान) की डोली निकाली गई। डोली मायाकुंड क्षेत्र, मुख्य बाजार होते हुए गंगा तट पहुंची। जहां विधि विधान के साथ हृषिकेश नारायण भगवान को गंगा स्नान कराया गया।
डोली श्रद्धालुओं को दर्शन देते हुए स्नान के बाद नगर भ्रमण करते हुए दोबारा मंदिर परिसर पहुंची। जहां डोली यात्रा का विधिवत समापन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डोली के दर्शन किए। मंदिर के महंत वत्सल प्रपनाचार्य महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को भगवान भरत नारायण का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
भगवान भरत नारायण के स्वागत के लिए नगर वासियों की ओर से रंगोली, पूजा-अर्चना की व्यवस्था अपने-अपने घरों के बाहर की गई। यात्रा के दौरान वरुण शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर हर्षवर्धन शर्मा, दीप शर्मा, विनय उनियाल, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, जयेंद्र रमोला, रामकृपाल गौतम, मेजर गोविंद सिंह रावत, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, गुड्डू अग्रवाल, सुरेंद्र भट्ट, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, डाॅ. सुनीलदत्त थपलियाल आदि मौजूद रहे।