{"_id":"60ff124b8ebc3e57f6625bbc","slug":"how-to-increase-the-income-of-nagar-panchayat-rishikesh-news-drn385656493","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त ने अधिकारियों को बताए पंचायत की आय बढ़ाने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त ने अधिकारियों को बताए पंचायत की आय बढ़ाने के तरीके
विज्ञापन
गर पंचायत स्वर्गाश्रम में कूड़े के पृथक्कीकरण को लेकर बैठक करते अपर आयुक्त गढ़वाल हरक सिंह रावत?
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल हरक सिंह रावत ने नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की आय बढ़ाने के स्रोत ढूंढने, होर्डिंग्स का टेंडर करने और कूड़े का पृथक्कीकरण के लिए निर्देश दिए।
बैठक अपर आयुक्त ने कहा कि नगर पंचायत की जो जो कूड़ा गाड़ियां कूड़ा कलेक्शन करती हैं उनमें तीन अलग-अलग खाने बनाए जाएं। इन तीन खानों में पहले वाले में सूखा कूड़ा, दूसरे वाले में मिक्स कूड़ा और तीसरे वाले में गीला कूड़ा डाला जाएगा। सड़कों पर झाड़ू लगाने के बाद उसे नाली में बहाने के बजाय एकत्रित किया जाए। जब गाड़ियों से कूड़ा उठाया जाए तो उठे ढक कर लाया जाए, ताकि कूड़ा सड़कों पर न गिरे। नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों को कंपोस्ट पिट बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। यदि लोगों के घरों में कंपोस्ट पिट बने होंगे तो लोग सब्जी, फलों के छिलके का कंपोस्ट बना देंगे। नगर पंचायत स्वयं भी कंपोस्ट पिट बनाए, इस कंपोस्ट को बाजार में बेचकर इससे आय भी बढ़ेगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी मंजू चौहान को आदेश दिए कि ट्रंचिंग ग्राउंड के ऊपर शेड बनाया जाए, इस कूड़े को पृथक्कीकरण करण इसमें उपयोगी वस्तुओं को टेंडर के माध्यम से कंपनियों को बेचा जाए। जिससे नगर पंचायत की आय बढ़ सके। नगर पंचायत क्षेत्र में जो भी अवैध होर्डिंग्स लगे हैं उन्हें उतार कर, होर्डिंग्स के टेंडर कराए जाएं। जो व्यापारी गंदगी फैलाता है तो उसका चालान काटा जाए। यदि वह जुर्माना नहीं देता है तो उसकी सूचना जिलाधिकारी को भेजी जाए। जिलाधिकारी की ओर से उस व्यापारी से जुर्माना भू-राजस्व वसूली की तर्ज पर वसूला जाएगा। सरकारी जमीन पर यदि अतिक्रमण हुआ हो तो उसे पुलिस बल की मदद से खाली कराया जाए। सड़क पर लावारिस घूम के पशुओं को शिफ्ट करने के लिए अभियान चलाया जाए।
बैठक में तहसीलदार मनजीत सिंह, ईओ मंजू चौहान, थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल, सभासद सरोज देवी, पिंकी शर्मा, जितेंद्र धाकड़, नवीन राणा, अनिल राणा आदि थे।