फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Hotel operator to paste the notice of parking facility

रिसेप्शन पर पार्किंग सुविधा का नोटिस चस्पा करें होटल संचालक

Wed, 28 Jul 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hotel operator to paste the notice of parking facility
तपोवन चौकी में होटल व्यवसायियों की बैठक लेते थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक कमलमोहन भंडारी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती अंतर्गत तपोवन चौकी में होटल, रेस्टोरेंट व्यवसायी, व्यापार मंडल और टैक्सी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलमोहन भंडारी ने एक बैठक आयोजित की। बैठक में पार्किंग समस्या पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बैठक में थाना मुनिकीरेती प्रभारी ने होटल व्यवसायियों को अपने होटलों की पार्किंग में वाहन पार्क करने, होटल में पार्किंग की सुविधा न होने पर निर्धारित पार्किंग में ही वाहन पार्क करने के निर्देश दिए। अनधिकृत रुप से वाहन पार्किंग करने पर वाहन स्वामी के साथ ही होटल संचालक को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए सभी होटल व्यवसायी अपने होटल के रिसेप्शन में पार्किंग व्यवस्था होने या न होने की व्यवस्था का नोटिस चस्पा करेंगे। इसके अलावा होटलों में रात 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर प्रतिबंधित करने, कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने और शराब परोसने वाले होटल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर रवि भंडारी, लेखराज भंडारी, त्रिलोक भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed