फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Hope to get relief from low voltage problem

Rishikesh News: लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद

Wed, 26 Feb 2025 01:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 26 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Hope to get relief from low voltage problem

विज्ञापन
चारधाम यात्रा को देखते हुए ऊर्जा निगम ने रोडवेज बस अड्डा, पुराना चारधाम यात्रा बस टर्मिनल और चंद्रेश्वर नगर में तीन नए छोटे बिजली घरों की स्थापना की है। छोटे बिजली घरों के निर्माण से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी।



ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने बताया कि कुछ समय पूर्व चारधाम यात्रा को लेकर हुई समीक्षा में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रोडवेज बस अड्डा, पुराना चारधाम यात्रा बस टर्मिनल और चंद्रेश्वर नगर में 1000 केवीए के तीन छोटे- छोटे बिजलीघर बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


उसके बाद ऊर्जा निगम ने करीब 3.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद ऊर्जा निगम के ओर से तीनों स्थानों पर 1000 केवीए के मिनी बिजलीघर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन छोटे बिजली घरों की स्थापना से चारधाम यात्रा में लो वोल्टेज की समस्या नहीं आएगी। चंद्रेश्वरनगर में लो वोल्टेज की समस्या और बिजली के अनावश्यक तारों से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed